गुरु पूर्णिमा स्पेशल

आदरणीय गुरुजनो को समर्पित आकर्षक एवं दिल को छू लेने वाले सुभकामना संदेश

@Aaghaz_e_nisha
वेबसाइट में आपका स्वागत है! जैसे कि, आप और हम सभी जानते है। कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊपर होता है। क्योंकि गुरु से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार गुरु को भगवान् के समान बताया गया है। तथा गुरु को भगवान् से पहले पूजने की महत्ता है। जो कि इन दोहे और श्लोक में साफ़ झलकती है।

दोहा:

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांए।

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।।

अर्थ : इस दोहे का अर्थ साफ एवं बहुत सुंदर है। यहाँ पर कबीर दास जी ने गुरु की महत्ता को भगवान से भी ऊँचा बताते हुए कहा है ,कि यदि भगवान् और गुरु एक साथ सामने खड़े हों तो पहले किसके चरण स्पर्श करूँ, ये न सोचकर पहले गुरु के चरण स्पर्श करने चाहिए। क्योंकि गुरु ही हमें भगवान तक पहुँचने का मार्ग दर्शाते है। इस कारण गुरु का स्थान गोविन्द यानि भगवान् से ऊपर है।

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु,
गुरुर देवो महेश्वर:
गुरु साक्षात् परब्रह्म,
तस्मै श्री गुरुवे नमः

अर्थ : गुरुर् ब्रह्माः

यहाँ गुरु को ब्रह्मा के समान बताया गया है। जो कि सृष्टि के रचयिता हैं। इसका अर्थ है- कि जैसे ब्रह्मा सृष्टि का निर्माण करते हैं। ठीक उसी प्रकार से गुरु ज्ञान के माध्यम से नए विचारों और संभावनाओं को जन्म देते हैं।

गुरुर् विष्णुः

गुरु विष्णु के समान हैं, जो की जग के पालनहार हैं। इसका अर्थ है- कि जिस प्रकार से श्री हरि विष्णु सृष्टि का पालन करते हैं। ठीक उसी प्रकार गुरु ज्ञान के माध्यम से हमारे जीवन का पोषण करते हैं। और हमें सही मार्ग पर ले जाते हैं।

गुरुर् देवो महेश्वरः

गुरु महेश्वर (शिव) के समान हैं, जो संहारक हैं। इसका अर्थ है – कि जिस प्रकार शिव नकारात्मकता का नाश करते हैं। ठीक उसी प्रकार गुरु हमारे अंदर ज्ञान की ज्योत जलाकर हमारे भीतर के अज्ञानता और नकारात्मकता का नाश करते हैं,

गुरु साक्षात् परब्रह्मः

गुरु स्वयं साक्षात परब्रह्म हैं। इसका अर्थ है – कि गुरु में ही परम ज्ञान और सत्य निहित है, और वे हमें उस सत्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।

तस्मै श्री गुरवे नमःः

अर्थात् एक गुरु में सभी भगवान के ईश्वरीय गुण होते हैं। इसलिए हम उन सभी गुरुओं को सर्वप्रथम प्रणाम करते हैं।

यदि आप भी गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व को मानते हैं। और आप कहीं न कहीं यह चाहते हैं! कि आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ गुरु पूर्णिमा से सम्बंधित नए एवं आकर्षक शुभकामना साझा करें ! तो आप सही जगहं पर आए हैं! यहां पर आपको सुविचार वाले सुंदर एवं आकर्षक गुरु पूर्णिमा से सम्बंधित कई आकर्षक शुभकामना संदेश मिलेंगे।

आशा करती हूं, कि, आपको सभी संदेश अवश्य पसंद आएंगे! अगर आपको ये सभी संदेश पसंद आएं हों, तो कृपा कर कमेंट ज़रुर कीजिए। मेरी वेबसाइट को अपना क़ीमती समय देने के लिए मैं सहेदिल से आपका आभार व्यक्त करती हूं! धन्यवाद!
राधे राधे 🙏🙏

Scroll to Top